मेले में झूला लगाने वाले अरमान और अमन से ऑटो चालक मोबाइल और नकली लेकर फरार

मेले में झूला लगाने वाले अरमान और अमन से ऑटो चालक मोबाइल और नकली लेकर फरार

जालंधर (हरबीर सिंह गिल) मेले में झूला लगाने वाले अमन और अरमान ने आरोप लगाया है कि मेजर कॉलोनी में रहने वाले ऑटो ड्राइवर ने उनका फोन और 34000 की नकदी छीन ली और फरार हो गया । इसके अलावा अमन ने यह भी आरोप लगाया कि ऑटो चालक ने उन पर ईंट से हमला भी किया।अमन ने बताया कि रात के 3:30 बजे ऑटो ड्राइवर ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया और उनका रेडमी का मोबाइल फोन और 34000 रुपए लेकर फरार हो गया। मोहल्ले के व्यक्ति विक्की ने वीडियो देखकर ऑटो ड्राइवर को पहचान लिया और पीड़ित व्यक्तियो को जब उसके घर पर लेकर गया और उन पीड़ित व्यक्तियों ने जब ऑटो ड्राइवर से खोजबीन की तो पता चला कि वह फरार हो चुका है। ऑटो ड्राइवर के परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह उनके साथ नहीं रहता है। खबर लिखे जाने तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है ।और पीड़ितों द्वारा इंसाफ की गुहार लगाई जा रही

83 Views