मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी द्वारा धन शोधन मामले में आठवीं बार सम्मन जारी किया गया।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी द्वारा धन शोधन मामले में आठवीं बार सम्मन जारी किया गया।
जालंधर (हरबीर सिंह गिल) आबकारी नीति संबंधी कथित घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आठवीं बार सम्मन जारी किया है । मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सातवीं बार भी मुख्यालय के समक्ष पेश नहीं हुए तो प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आठवीं बार सम्मन जारी करके 4 मार्च को निदेशालय के समक्ष पेश होने को कहा है। इसके पूर्व झारखंड के मुख्यमंत्री शिबू सोरेन तथा अन्य कई विपक्षी नेताओं द्वारा भी इस प्रकार के प्रवर्तन निदेशालय द्वारा सम्मन जारी करने पर मुख्यालय में पेश ना होने की घटनाएं देखने को मिली है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा ईडी के इस कृत्य को गैर संवैधानिक मानते हुए यह मानना है कि यदि इस संबंध में अदालत उन्हें (ईडी) के समक्ष पेश होने को कहेगी तभी वह प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होंगे।

