एंटी करप्शन एंटी क्राइम (Org) ने जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में दिया जरूरत का सामान और नगद राशि
एंटी करप्शन एंटी क्राइम (Org) ने जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में दिया जरूरत का सामान और नगद राशि !
एंटी करप्शन एंटी क्राइम (Org) ने संगठन के सभी सदस्यों की मदद से गरीब परिवार की बेटी की शादी में आवश्यक सामान के साथ नगद राशि सोंपकर परिवार की सहायता की गई।
इस बारे में जानकारी देते हुए संगठन की राष्ट्रिय अध्यक्ष मंजू अरोड़ा ने बताया कि रतन नगर जालंधर के रहने वाले एक परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति की जानकारी जब एंटी करप्शन एंटी क्राइम (Org) हुई तो संगठन का महिला विंग मदद को आगे आया लड़की की शादी में किसी तरह की आर्थिक दिक्कत न आए, इसे ध्यान में रखते हुए शादी में जरूरत का सामान और 3100 /- नगद राशि देकर परिवार की सहायता की।
इस मौके मंजू अरोड़ा ने कहा कि संगठन हमेशा सामाजिक कार्यो में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेता है, उन्होंने लोगों से भी अपील करते हुए कहा है कि जो लोग समर्थ है उनको जरूरत मन्दो की अवश्य मदद करनी चहिये।
इस अवसर पर सरोज, सोनिया, प्रेमवति, और शिला सहित संगठन की अन्य महिलाएं विशेष तौर पर मौजूद थी।

