*एंटी करप्शन एंटी क्राइम (Org) टीम ने जालंधर सिविल अस्पताल का किया दौरा, मरीजों को मिल रही सुविधाओं के बारे में ली जानकारी, पढ़ें*
*एंटी करप्शन एंटी क्राइम (Org) टीम ने जालंधर सिविल अस्पताल का किया दौरा, मरीजों को मिल रही सुविधाओं के बारे में ली जानकारी, पढ़ें*
एंटी करप्शन एंटी क्राइम (Org) टीम ने जालंधर सिविल अस्पताल का दौरा कर मरीजों से हाल-चाल जाना और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस बारे में जानकारी देते हुए संगठन की प्रमुख मंजू अरोड़ा ने बताया कि उनकी टीम ने मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने के लिए सिविल अस्पताल का दौरा किया।
इस दौरान अस्पताल में साफ सफाई, मरीजों के बैठने और पीने वाले पानी का प्रबंध और मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने सिविल अस्पताल के इमरजेन्सी वार्ड और अन्य वार्डों में भर्ती मरीजों की स्थिति के बारे में पूछताछ की और प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, के बारे में जानकारी प्राप्त की।
मरीजों से पूछा गया कि क्या उनको डाक्टरों द्वारा लिखीं सभी दवाएँ मुफ़्त दीं गई हैं। सभी मरीजों ने उनको मुफ़्त दवाएँ मिलने की पुष्टि की और सरकार के इस जन कल्याण के प्रयास की सराहना की। इस दौरान दिनेश, अमित, दीपक अरोड़ा, संतोष रानी, अंजू बाला, मीनू, सरोज बाला, आदि मौजूद थे।

