4 अप्रैल का हाई कोर्ट का फैसला तय करेगा जालंधर वार्ड बंदी का चुनाव

4 अप्रैल का हाई कोर्ट का फैसला तय करेगा जालंधर वार्ड बंदी का चुनाव

जालंधर (हरवीर सिंह गिल) जालंधर निगम की वार्डबंदी चुनाव पर 22 फरवरी को होने वाली सुनवाई नहीं हो पाने की वजह से अब हाई कोर्ट में 4 अप्रैल की तारीख सुनवाई के लिए तय की गई है। निगम चुनाव को लेकर जालंधर शहरी कांग्रेस प्रधान राजेंद्र बेरी ने पंजाब सरकार द्वारा की गई नई वार्ड बंदी चुनाव को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की थी। हाई कोर्ट अब इस याचिका पर सुनवाई 4 अप्रैल को सुनवाई करेगा। आशा की जा रही है कि हाई कोर्ट की 4 अप्रैल की सुनवाई के बाद वार्ड बंदी चुनाव का रास्ता साफ हो जाएगा। कांग्रेस के अलावा सत्ता पक्ष (आप ) प्रत्याशी भी लंबे समय से इस चुनावी दंगल पर नज़रें लगाए बैठे हैं। कुछ ऐसी भी अटकलें लगाई जा रही है कि अब यह चुनाव 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद ही होगा। बहरहाल इस वक्त सभी दलों की नज़रें 4 अप्रैल को हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई पर लगी हुई है।

70 Views