कपूरथला-भारतीय राजनीतिक का चमकता सितारा है इकबाल सिंह लायलपुर – बीएन गुप्ता

कपूरथला-भारतीय राजनीतिक का चमकता सितारा है इकबाल सिंह लायलपुर – बीएन गुप्ता

कपूरथला(साहिल गुप्ता)

पिछले दिनों कपूरथला में अल्प संख्यक आयोग भारत सरकार के चेयरमैन इकबाल सिंह लायलपुरा के साथ वरिष्ठ समाज सेवक, पत्रकार व सिटीजन फोर्म के अध्यक्ष बीएन गुप्ता ने उनके साथ मुलाकात की। इस दौरान बीएन गुप्ता ने उनके 1997 से लेकर 2001 तक जिला कपूरथला में बतौर एसएसपी कार्यकाल के दौरान की यादों को सांझा किया और कहा कि इकबाल सिंह बहुत ही प्रभावशाली, मधुर वाणी के मालिक थे।

बीएन गुप्ता ने कहा कि उनका पब्लिक संपर्क ऐसा है कि प्रशासनिक क्षेत्र में किसी के घर में कोई समारोह का निमंत्रण आने पर वह भी टाल मटोल नहीं करते और अपने व्यवस्तम शडयूल से समय निकालकर समारोह में पहुंच जाते है। बीएन गुप्ता ने बताया कि उन्होंने बतौर एसएसपी अपनी कार्यशली को प्रभावशाली और पारदर्शी बनाने के लिए पब्लिक के अलग अलग संस्थाओं और सामाजिक विभागों से लगातार बैठक की थी। जिससे शहर में क्राइम का ग्राफ कम हो सके।

60 Views