शहीद भगत सिंह वैलफेयर सोसायटी ने राशन बांट कर मनाया शहीदे आजम का जन्म दिन

शहीद भगत सिंह वैलफेयर सोसायटी ने राशन बांट कर मनाया शहीदे आजम का जन्म दिन

गंगोत्री महाराज ने भगत सिंह से प्रेरणा लेने का किया आह्वान

फगवाड़ा में स्थापित हो भगत सिंह की प्रतिमा : राजू चहल

फगवाड़ा ( डॉ रमन / कस्तूरी लाल ) शहीद भगत सिंह वैल्फेयर सोसायटी (रजि.) फगवाड़ा की तरफ से संस्था के चेयरमैन राजीव चहल (राजू) व प्रधान शिव शर्मा के नेतृत्व में शहीदे आजम सरदार भगत सिंह का जन्म दिन तालाब अरोडिय़ां मेहली गेट स्थित मंदिर में मनाया गया। इस दौरान समूह सोसायटी मैंबरों ने स. भगत सिंह की तस्वीर पर माल्यापर्ण किया। कार्यक्रम के दौरान 25 जरूरतमंद परिवारों को एक महीने का राशन भी बांटा गया। जिसका शुभारभ विशेष तौर पर पहुंचे पंचमुखी श्री हनुमान मंदिर कौलां वाला तालाब के गद्दी नशीन गंगोत्री दास महाराज ने करवाया। उन्होंने सभी को शहीद भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया और बताया कि अंग्रेजी शासन के दौरान तब के युवाओं में देश प्रेम की भावना भगत सिंह जैसे शूरवीर नौजवानों ने जगाई थी। जिसके बल पर हमें आजादी मिली है। अब इस आजादी की रक्षा करने का दायित्व आजकल के युवाओं पर है। अत: युवाओं को सभी प्रकार के नशों का त्याग करके राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिये। इस दौरान राजू चहल ने पंजाब सरकार से मांग कर कहा कि फगवाड़ा में जिस तरह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जैसे अनेक राष्ट्र नायकों के बुत स्थापित हैं, उसी तरह भगत सिंह की एक प्रतिमा भी सार्वजनिक स्थल पर स्थापित करवाई जाये। इस दौरान केक भी काटा गया। इस अवसर पर संजू चहल, अवतार सिंह मंड, प्रदीप आहूजा, राजेश पलटा, विपन शर्मा, हितेन्द्र राणा गिन्नी के अलावा सोसायटी के उप प्रधान राहुल शैरी, महासचिव जसविंद्र साबा, गुरबख्श सिंह शेरा, मनी भारदवाज, आशू पुरी, हनी भीम, दीपू, बोबी नैयर, जीवन, वरुण नांगला, शाम सुन्दर, विवेक शर्मा, मधु सूदन, रजनीश सोनी, मनदीप सिंह, रजत भारद्वाज, निखिल खोसला, जीवन संघा, कुलवीर सिंह, अमन शर्मा, मनी खेड़ा, मनी सौरव, शंकर मेहली, मनी बेदी, अंकुर बेदी, अर्जुन मोदी, विशु ऐरी, फतेह आदि उपस्थित थे

46 Views