दलवीर कौर मेमोरियल चैरिटेबल सिलाई सेंटर कि छात्रों को दिए गए सर्टिफिकेट

दलवीर कौर मेमोरियल चैरिटेबल सिलाई सेंटर कि छात्रों को दिए गए सर्टिफिकेट करतारपुर ,आगस्त: (दिनेश कुमार ) फ्रीडम फाइटर एसकेएस वेलफेयर सोसाइटी रजिस्टर्ड करतारपुर द्वारा संचालित दलवीर कौर मेमोरियल चैरिटेबल सिलाई सेंटर करतारपुर द्वारा सिलाई सेंटर के पहले बैच की समाप्ति पर विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट देने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा अकालगढ़ साहिब करतारपुर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में किया गया |जिसने सर्वप्रथम श्री सुखमणि साहिब जी का पाठ किया गया उसके पश्चात भाई सुखबीर सिंह करतारपुर वालों ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया| इस मौके पर मुख्य मेहमान सरदार हरविंदर सिंह वीर महान कवि, लेखक एवं धार्मिक मंच सचिव थे| उन्होंने सेंटर की छात्राओं को सर्टिफिकेट दिए उसके पश्चात आए हुए गणमान्य शहर के निवासियों के लिए अटूट लंगर भी लगाया गया| मुख्य मेहमान हरविंदर सिंह वीर ने कहा की दलवीर कोर मेमोरियल चैरिटेबल सिलाई सेंटर बहुत ही बढ़िया कार्य कर रहा है लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनका यह प्रयास बहुत ही सराहनीय है इस अवसर पर मुख्य मेहमान हरविंदर सिंह वीर को सम्मानित किया गया | इस मौके पर सिलाई सेंटर के प्रधान सुरजीत सिंह ने बताया की सिलाई सेंटर मैं लड़कियों को निशुल्क सिलाई सिखाई जा रही है ताकि वह अपने पैरों पर खड़ी होकर अपना कार्य खुद कर सके और पहला बैच समाप्त हो गया है और दूसरा बैच शुरू हुआ है उसी के तहत पहले बैच की लड़कियों को सर्टिफिकेट दिए गए हैं |इस मौके पर नरेंद्र कौर, दवनीत कौर, नवदीप कौर ,हरिंदर कौर, गुरप्रीत कौर , पार्षद अमरजीत कौर, कवनीर कौर, प्रधान सुरजीत सिंह ,वाइस प्रधान अमरजीत सिंह ,तरणजीत सिंह, सुरजीत सिंह लिली, जोगिंदर सिंह, सुखबीर सिंह, सुखदेव सिंह मक्कड़ ,सनी सिंह, परमजीत सिंह, हरविंदर सिंह , अमनदीप सिंह ,बलविंदर सिंह, भूपेंद्र सिंह, गुरदेव सिंह, स्वर्ण सिंह ,जगदीप सिंह, बलप्रीत सिंह, परबजोत सिंह, मास्टर अमरीक सिंह, बाबा गुरदेव सिंह, मास्टर जसपाल सिंह, गुरदीप सिंह मिंटू ,कमलजीत सिंह सैनी, ओंकार सिंह बिलखु, जुझार सिंह सग्गू, मनजीत सिंह ,सेवा सिंह, अर्ष प्रीत सिंह, नरेंद्र सिंह राजू ,पंडित राजकुमार कौशल, अशोक बिट्टू , नाथी सनौतरा,गगन गौतम ,निर्मल कौर ,गुरचरण कौर ,सरबजीत कौर, अवनीत कौर, सुखविंदर कौर ,रूपिंदर कौर ,प्रीति सहित अन्य मौजूद थे| कैप्शन– दलबीर कौर मेमोरियल चैरिटेबल सिलाई सेंटर की पहले बैच की छात्राओं को सर्टिफिकेट देते हुए सोसायटी के पदाधिकारी दूसरे चित्र पर प्रथम, दूसरे व तीसरे स्थान पर आने वाली लड़कियों के साथ सेंटर के पदाधिकारी

55 Views