जालंधर के एक होटल में चल रहे जुए के अड्डे का पर्दाफाश

जालंधर के एक होटल में चल रहे जुए के अड्डे का पर्दाफाश

जालंधर (हरबीर सिंह गिल)
जालंधर के एक होटल में चल रहे जुए के अड्डे का जालंधर कमिश्नरेट पुलिस बस्ती बाबा खेल ने पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की। होटल में चल रहे जुए के अड्डे से मशहूर बूकी हनी मोटा सहित चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से जुआ खेलने में प्रयुक्त होने वाले साजो समान के अलावा 70000 रुपए नकदी भी बरामद हुए। पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसीपी गगनदीप सिंह घुम्मन ने बताया कि बस्ती बाबा खेल के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह शेखों को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि एक होटल में बड़े पैमाने पर जुवा चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी सुखप्रीत सिंह उर्फ हनी मोटा, विनय विल्सन, तथा दीपक आदि को हिरासत में ले लिया। थाना बस्ती बाबा खेल में इन सबके खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज करके पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार कर लिया है।

82 Views