कपूरथला-आसमानी बिजली गिरने से 21 वर्षीय युवक की मौत
कपूरथला-आसमानी बिजली गिरने से 21 वर्षीय युवक की मौत
गांव सिधवां दोना में उस समय शोक की लहर फैल गई जब खेतों में काम कर रहे एक युवा किसान के ऊपर बिजली गिरने से मौत हो गई| मृतक युवक की पहचान जसवीर सिंह सिद्धू वासी सिधवां दोना के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय बेटा जसप्रीत सिंह जस्सी शुक्रवार शाम खराब मौसम के कारण बारिश और बादलों की गड़गड़ाहट के कारण अपने खेतों में लगे आलू के ढेर को तिरपाल से ढक रहा था, तो इस दौरान उसपर अचानक आसमानी बिजली गिर गयी। मौके पर मजूद मजदूरों ने बताया कि जब आसमानी बिजली युवक पर गिरी तो आग की लपटें देखने को मिली, ओर आग पर काबू पाने के लिए पानी डाला गया। पर उस समय तक युवक की मौत हो चुकी थी। नौजवान के कान ओर पैर पड़े निशान को देखकर पता चलता है बिजली सर से आई और पैरों से निकल गयी।
90 Views

