मिशन वूमेन सेल एवं शिवसेना नेता श्रीमती उषा माही द्वारा श्री गुरु रविदास महाराज के 647 वें प्रकाश पर्व को धूमधाम से मनाने हेतु मीटिंग का आयोजन किया गया

मिशन वूमेन सेल एवं शिवसेना नेता श्रीमती उषा माही द्वारा श्री गुरु रविदास महाराज के 647 वें प्रकाश पर्व को धूमधाम से मनाने हेतु मीटिंग का आयोजन किया गया

जालंधर( हरवीर सिंह गिल) श्री गुरु रविदास जी महाराज के 647 में प्रकाश पर्व को धूमधाम से मनाए जाने को लेकर मिशन वूमेन सेल प्रमुख एवं शिवसेना की महिला नेता श्रीमती उषा माही के नेतृत्व में एक सभा का आयोजन किया गया । इस मीटिंग में यह निर्धारित किया गया कि विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी मिशन वूमेन सेल की तरफ से वी मार्ट के बाहर एक विशाल मंच लगाया जाएगा। इस मंच के आयोजन का मुख्य कार्य भार श्रीमती उषा माही तथा प्रिंस कुंडल जी संभालेंगे मीटिंग के दौरान तय किया गया की शोभायात्रा में आने वाले सभी श्रद्धालुओं का स्वागत उन पर फूलों की वर्षा करके किया जाएगा। शोभा यात्रा में आने वाले समस्त नागरिकों के लिये विशेष तौर पर अटूट लंगर की भी व्यवस्था की जाएगी। श्रीमती उषा माही ने आशा जताई कि समाज के सभी वर्ग के लोगों का इस पावन पर्व को मनाने में विशेष उत्साह और सहयोग रहेगा। इस मीटिंग में उषा माही तथा प्रिंस कुंडल के अलावा श्री गुरु रविदास वेलफेयर कमेटी के प्रधान श्री ओमप्रकाश जी, जगदीश कुमार जी, जसविंदर कुमार, सोनू, राजेश वर्मा, मिशन वूमेन सेल के मैडम जसबीर कौर, मैडम रितु जी, मैडम पूजा सिंह, राजेंद्र बलिया, गगनदीप सिंह जी ,जसवंत कुमार, विजय कुमार, नेहा, आदि इस मौके पर लोग मौजूद थे।

92 Views