कोट रामदास की गलियों के निर्माण में विधायक रमन अरोड़ा ने 32 लाख की लागत से निर्मित गलियों का उद्घाटन किया
कोट रामदास की गलियों के
निर्माण में विधायक रमन अरोड़ा ने 32 लाख की लागत से निर्मित गलियों का उद्घाटन किया
जालंधर (हरबीर सिंह गिल) 32 लाख की लागत से निर्मित कोट रामदास की गलियों का बीते दिन विधायक रमन अरोड़ा जी ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया इस मौके पर विधायक रमन अरोड़ा के अलावा आप वॉलिंटियर प्रवीण पहलवान मनजीत रावत अमरीक सिंह जोगिंदर सिंह डॉक्टर राजू निनू कुमार , बलबीर सिंह, सोनू विकी कुमार, मंजू रावत ,करण कुमार ,अमरजीत सिंह, बजिंदर कुमार, आदि इलाका निवासी मौजूद थे समूचे इलाका निवासियों को संबोधित करते हुए विधायक रमन अरोड़ा जी ने कहा कि सेंट्रल हलके के क्षेत्र वासियों की जो भी समस्याएं हैं उन्हें शीघ्र ही दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेंट्रल हलके का सर्वांगीण विकास हमारा परम कर्तव्य है। अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि आप सरकार ही ऐसी सरकार है जो सर्व समाज को साथ लेकर चलती है समस्त इलाका निवासियों ने गलियों के निर्माण कार्य के लिए विधायक रमन अरोड़ा का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया और आभार व्यक्त किया

