बटाला की गौशाला में बीस गऊओं की रहस्यमयी मौत की हो गहन जांच : इन्द्रजीत करवल

बटाला की गौशाला में बीस गऊओं की रहस्यमयी मौत की हो गहन जांच : इन्द्रजीत करवल

गुरदीप सैनी ने की गौ सैस का विवरण सार्वजनिक करने की मांग

फगवाड़ा (डॉ रमन / कस्तूरी लाल ) बटाला की गौशाला में बीस गऊओं की रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर कड़ा आक्रोष जाहिर करते हुए गौरक्षक शिव से (यूबीटी) के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इन्द्रजीत करवल एवं प्रदेश महासचिव गुरदीप सैनी ने इस मामले की गहनता से जांच करवा कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है। करवल एवं सैनी ने कहा कि अगर जांच में गऊओं के रख-रखाव या पालन-पोषण में गौशाला प्रबंधकों की कोई गलती सामने आती है तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो ताकि सभी गौशालाओं के प्रबंधकों को इससे सबक मिले। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बेशक गौ सैस वसूल करती है लेकिन कभी इस बात की जांच नहीं करवाई जाती कि गौशालाओं में गऊओं को ठीक अवस्था में रखा भी जा रहा है या नहीं। गौ सैस के नाम पर वसूले करोड़ों रुपए का हिसाब सार्वजनिक करने की मांग करते हुए शिव सेना नेताओं ने कहा कि सरकार को बताना चाहिये कि किस गौशाला को कितना फंड सरकार द्वारा एक वर्ष में जारी किया जाता है ताकि वहां के गौसेवक और गौरक्षक संगठन इस बात की निगरानी कर सकें कि सरकारी फंड प्राप्त करने वाली अमुक गौशाला में पलने वाले गौधन को किसी तरह की दिक्कत तो नहीं हो रही

58 Views