कोरोना को लेकर लोगों की ढिलाई : PM मोदी के गुस्से के बाद गृह मंत्रालय ने राज्यों को लिखा पत्र, लगाएं पाबंदियां

नई दिल्ली। कोरोना नियमों के प्रति लोगों की लापरवाही को लेकर सरकार सख्ती बढ़ाने की तैयारियां कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे लेकर गुस्सा भी जाहिर किया था। इसे लेकर गृह मंत्रालय सख्त हो गया है। गृह सचिव ने राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों व प्रशासकों को पत्र लिखकर प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिया है।
गृह सचिव अजय भल्ला ने राज्य सरकारों को पत्र जारी कर पाबंदियां लगाने के लिए कहा है। सोशल मीडिया पर देश के तमाम बड़े पिकनिक स्पॉट्स व टूरिस्ट प्लेसस पर लोगों की मस्ती करते फोटो व वीडियो वायरल हो रहे हैं। यहां बिना किसी प्रोटोकॉल के लोग छुट्टियों का मजा लेते देखे गए जबकि पिछले 2-3 दिनों से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

51 Views