Corona Live : जालन्धर में सवेरे 53 केसों के बाद शाम को फिर कोरोना ने मचाया कहर

जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया, नवदीप विरदी

जिला जालन्धर में तकरीबन हर रोज ही कोरोना के नए केस सामने आ रहे है। पिछले काफी समय से जिले में कोरोना का कहर जारी है। आज बुधवार को फिर से जालन्धर में कोरोना का तांडव जारी रहा। आज फिर 53 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। इसके बाद शाम को उस समय सनसनी फैल गई जब 43 और कोरोना पाजिटिव मरीज मिले। आज 3 लोगों की मौत भी हुई है।  बुधवार को शहर में 3 संक्रमितो ने दम भी तोड़ दिया है। इनमें एक पेशेंट की अमृतसर में जबकि दो की मौत जालंधर के निजी अस्पताल में हुई है। इसके बाद जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 100 है। 

55 Views