BIG NEWS : बेरुत में हुआ जोरदार धमाका, 100 की मौत 3500 से ज्यादा घायल
नई दिल्ली-
गत मंगलवार देर रात लेबनान की राजधानी बेरूत में भीषण धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार कि लोगों के कानों के पर्दे फट जाएं। इस भीषण धमाके में मौके पर ही 100 लोगों की मौत गई और 3500 से ज्यादा लोग घायल हुए बताए जा रहें है। ब्लास्ट इतना भयानक था कि सैकड़ों घर टूट गए हैं और कई इमारतें मलबे के ढेर में तबदील हो गईं। लेबनान की राजधानी इस शहर में धूल का गुबार बरबादी के निशान साफ छोड़ गया है।

विश्व में हाल ही के वर्षो में हुए धमाको में ये अब तक का सबसे भीषण कहा जा रहा है। लेबनान की सरकार के मुताबिक मरने वाली की संख्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है। धमाके से वहां पर आसपास की इमारतों में लगे शीशे टूट गए और कई इमारतों की बाहरी गैलरी तबाह हो गई है। धमाके की आवाज कई मील तक सुनाई दी गई है। वही इजरायल ने धमाके में अपना हाथ होने से इन्कार किया है। फिलहाल इस धमाके की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली हैैैैैै। इस तबाही को लोग बरसों तक भूल सकेंगे।

www.primepunjab.com
Keyworsds: Big Blast,Beraut,Isriel,tuesday,day time,many dies,deaths

