Covid-19 : जालन्धर में 8 पुलिस कर्मी भी कोरोना पाजिटिव पाए गए

जालन्धर : मनवीर सिह वालिया
जालन्धर जिले में कोरोना वायरस का तांडव लगातार जारी है। इस दौरान कई कोरोना वरिर्यस भी कोरोना का शिकार हो रहे है। आज बुधवार को सवेरे जालन्धर में कोरोना के 53 नए मामले सामने आए थे। उनकी डिटेल आने पर यह बात सामने आई है कि इनमें आठ पुलिस कर्मी भी है। ये सभी पुलिस कर्मी पीएपी के मुलाजिम है। इसके इलावा ॉ अन्य मरीज राजा गार्डन, बस्ती नौ, भार्गव कैंप, सराय खास, आबादपुरा, तारापुरी, माडल टाउन, कोट बहादुर खां, चंदर नगर करतारपुर, जमशेर खास, शहीद उधम सिंह नगर, संत नगर बस्ती शेख, अर्बन एस्टेट फेज-1, खुरला किंगरा, दिलबाग नगर एक्सटेंशन, मोहल्ला रविदासपुरा नकोदर, जट्ट मोहल्ला भोगपुर, बाजवां कलां शाहकोट इत्यादि क्षेत्रों के रहने वाले हैं।

56 Views