BIG NEWS : कोरोना वायरस ने CM कैप्टन अमरिंदर की चिंता बढ़ाई, सुरक्षा घेेरे में सेंध लगी

चंडीगढ : प्राईम पंजाब
पूरे पंजाब में कोरोना ने कोहराम मचा रखा है। आम जनता के साथ साथ कई बड़े नेता भी कोरोना से बचने के लिए पूर्ण सावधानी रख रहें है। देश की राजनीति की बात की जाए तो देश के गृह मंत्री अमित शाह भी कोरोना पाजिटिव पाए गए है और अस्पताल में अपना उपचार करवा रहें हैं।

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पहल पर कुछ दिन पहले उनके मंत्रियों ने केरोना टैस्ट कराया था। खुद सीएम ने अपना टैस्ट करवा कर बड़ी पहल की थी। अब एक और बड़ी खबर सामने आई है। CM कैप्टन अमरिंदर सिंह की सिक्योरिटी में तैनात 14 पुलिस मुलाजिमों कोरोना संक्रमित पाया गया है। जिस के बाद सभी की चिंताए बढ़ गई है।

सभी सुरक्षा कर्मियों को सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है। जालन्धर कपूरथला और अन्य कई शहरों मे भी पुलिस कर्मी और अधिकारी कोरोना पाजिटिव पाए जा चुके हैं। लेकिन कोरोना ने CM सुरक्षा में भी सेंध लगाई है ये खतरनाक बात हैं।

हालांकि अधिकारियों के अनुसार CM पूरी तरह से तंदरुस्त और सुरक्षित है। पर आने वाले दिनों में CM की सुरक्षा में लगे अधिकारियों को और सतर्क रहना पड़ेगा। 

 

54 Views