एस.डी कन्या महाविद्यालय में शरीरिक स्वच्छता विषय पर कार्यशाला का हुआ आयोजन

एस.डी कन्या महाविद्यालय में शरीरिक स्वच्छता विषय पर कार्यशाला का हुआ आयोजन

मंजू सरदाना ने विद्यालय की छात्राओं को बांटे सैनेटरी पैड्स

फगवाड़ा (डॉ रमन / हरदयाल सिंह संधू ) नारी शिक्षा के पुरोधा, अग्रिम पंक्ति के समाज सेवक, प्रतिष्ठित उद्योगपति के.के. सरदाना के सहयोग से एस.डी. कन्या महाविद्यालय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में महिलाओं की शरीरिक स्वच्छता संबंधी कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता स्व. इन्द्र कुमार सरदाना की धर्मपत्नी मंजू सरदाना ने की। उन्होंने विद्यालय की छात्राओं को लगभग तीन हजार सेनेटरी पैड्स वितरित किये। प्रबंधक रमेश कुमार जैन की तरफ से श्रीमति सरदाना का आभार प्रकट किया गया। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी इसी तरह का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। इस अवसर पर विद्यालय की कार्यकारी मुख्य अध्यापिका ममता पुंज, मैडम बलविन्द्र कौर एवं आरती ने भी श्रीमति मंजू सरदाना व प्रबंधकीय निदेशक के.के. सरदाना का आभार प्रकट किया

53 Views