श्री महावीर जैन माडल सी.सै. स्कूल का वार्षिक परिणाम रहा शानदार
श्री महावीर जैन माडल सी.सै. स्कूल का वार्षिक परिणाम रहा शानदार
मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करके किया उत्साहवर्धन
फगवाड़ा ( डॉ रमन / हरदयाल सिंह संधू ) श्री महावीर जैन माडल सी.सै. स्कूल होशियारपुर रोड फगवाड़ा में आज कक्षा नर्सरी से सातवीं तक का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जो कि हमेशा की तरह इस बार भी शानदार रहा। स्मरण रहे कि सत्र 2023-24 कक्षा नौंवी से ग्यारहवीं का परिणाम स्कूल की तरफ से गत सप्ताह घोषित कर दिया गया था। परीक्षा परिणाम की योग्यता क्रम सूची में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान अर्जित करने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्णिम समारिका एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान विशेष रूप से उपस्थित रहे स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष अजय जैन, सचिव अतुल जैन व कोषाध्यक्ष अजीत जैन ने परीक्षाओं में अग्रणी स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने बच्चों के अभिभावकों को आश्वासन दिया कि स्कूल इंचार्ज जगपाल सिंह के योग्य और अनुसरणीय नेतृत्व में यह विद्यार्थी भविष्य में भी सफलता के नये आयाम स्थापित करते हुए स्कूल की शान बढ़ायेंगे। जो विद्यार्थी वार्षिक परीक्षाओं में अपेक्षा कृत परिणाम प्राप्त नहीं कर पाये, उन्हें आगामी वर्ष में और कड़ी मेहनत करने के लिये प्रेरित किया गया। स्कूल प्रबंधन ने बढिय़ा परिणाम के लिये विद्यालय के अनुभवी एवं कत्र्वय के प्रति समर्पित अध्यापक वर्ग के प्रयासों की भी भरपूर सराहना की

