चुनावी महायज्ञ शुरु होते ही उम्मीदवारों में चुनाव लडऩे की बढ़ी उत्सुकता
चुनावी महायज्ञ शुरु होते ही उम्मीदवारों में चुनाव लडऩे की बढ़ी उत्सुकता
आदर्श नागरिक का कत्र्वय निभायें देश के मतदाता
फगवाड़ा ( डॉ रमन / हरदयाल सिंह संधू) भारत में लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद हो चुका है। जिसके बाद सभी राजनीतिक पार्टियों के संभावित उम्मीदवारों ने भी कमर कस ली है। देश में होने जा रहे चुनावी महायज्ञ में 543 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा जायेगा। जिसमें करीब 96 करोड़ मतदाता अपने वोट की आहुति डालेंगे। इस बार का लोकसभा चुनाव अब तक का सबसे बड़ा चुनाव होगा और यह विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक प्रक्रिया होगी। पाठकों को जानकर आश्चर्य होगा कि इस लोकसभा चुनाव का बजट भी किसी छोटे देश के कुल वार्षिक बजट के समान होगा। मतदान किसी भी लोकतंत्र की नींव होता है। इसलिए प्रत्येक भारतीय नागरिक का यह अधिकार भी है और कत्र्वय भी कि वह मतदान के अधिकार का प्रयोग बिना किसी लालच, भय या दबाव से करे। मतदान ऐसी प्रक्रिया है जिसमें नागरिक अपना व्यक्तिगत रुझान किसी व्यक्ति विशेष के लिये दर्शाता है। नागरिकों द्वारा चुना गया व्यक्ति प्रदेश और देश की प्रगति में अहम भूमिका निभाता है।
चुनावी मौसम में राजनेताओं का पार्टियां बदलना एक रिवाज सा बन चुका है। ऋतु, समय और मौसम का बदलना एक प्रकृतिक प्रक्रिया है। जब कोई व्यक्ति राजनीति के क्षेत्र में उतरता है तो वह अपनी विचारधारा से मेल खाने वाली राजनीतिक पार्टी को चुनता है। लेकिन राजनेताओं का अपनी और पार्टी की विचारधारा के विपरीत निजी स्वार्थ के लिये खेमा बदल लेना जनता से विश्वासघात ही कहा जायेगा। किसी शायर ने भी क्या खूब कहा है कि, किरदार अपने इतने भी मत बदलना, कि खुद की शख्सीयत को ही भुला बैठो। खैर इस देश के सभी नागरिकों से अनुरोध है कि अपने मताधिकार के कत्र्वय का पालन अवश्य करें। लेकिन मतदान करने से पूर्व गहनता से विचार करें कि आप किसे वोट दे रहे हैं और क्यों दे रहे हैं। जिसे आप वोट दे रहे हैं, उसका व्यक्तित्व और आचरण कैसा है। आपके संसदीय क्षेत्र को उसकी क्या देन रही है। इस देश का लोकतंत्र तभी मजबूत बना रहेगा जब हरेक मतदाता एक आदर्श नागरिक की भूमिका निभायेगा। जिसके लिये आवश्यक है कि मतदान सदैव बिना जाति, धर्म, लिंग का भेद किये लालच, मोह, भय से मुक्त होकर उम्मीदवार की नीयत, नीति, योग्यता और आचरण को ध्यान में रखते हुए किया जाये

