राष्ट्र प्रेम की प्रेरणा देता है सरदार भगत सिंह और साथियों का बलिदान : गुरदीप सैनी

राष्ट्र प्रेम की प्रेरणा देता है सरदार भगत सिंह और साथियों का बलिदान : गुरदीप सैनी

सिटी प्रधान रमन शर्मा की अगवाई में दी श्रद्धांजलि

फगवाड़ा ( डॉ रमन / हरदयाल सिंह संधू ) शिव सेना (यू.बी.टी.) की ओर से सिटी प्रधान रमन शर्मा की अगवाई में आज शहीद-ए-आजम स. भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को गरिमापूर्ण श्रद्धाँजलि देने के लिये एक समागम का आयोजन श्री हनुमानगढ़ी मन्दिर जीटी रोड फगवाड़ा में आयोजित किया गया। जिसमें शिव सेना के प्रदेश महासचिव गुरदीप सैनी विशेष रूप से उपस्थित हुए। शहीदों की तस्वीर पर पुष्पांजलि भेंट करने के पश्चात गुरदीप सैनी ने कहा कि देश के महान शहीदों का बलिदान हमें राष्ट्र प्रेम की प्रेरणा देता है। शूरवीरों के बलिदान के बल पर हमें जो आजादी मिली है उसकी रक्षा करना हमारा कत्र्वय है। शिव सेना इसी मिशन को ले कर आगे बढ़ रही है। उन्होंने समूह नौजवानों को पुरजोर अपील कर कहा कि शिव सेना के साथ मिल कर भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव सहित तमाम स्वतंत्रतता सेनानियों के मिशन को आगे बढ़ाते हुए भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बरकरार रखने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि समाजिक भाईचारा मजबूत बनाने से ही यह देश आगे बढ़ सकता है जिसके लिये भी शिव सेना प्रयत्नशील है। इस अवसर पर रुपेश धीर, बलजीत सिंह भुल्लाराई, पुनीत ओंकार नगर, बिट्टू, विजय कुमार, सोमनाथ, अनूप दुग्गल, दीपा सहित अन्य शिव सेना कार्यकर्ता उपस्थित थे

96 Views