श्री महावीर जैन माडल सी.सै. स्कूल में स्वीप गतिविधि के अन्तर्गत विद्यार्थियों को बताया मताधिकार का महत्व

श्री महावीर जैन माडल सी.सै. स्कूल में स्वीप गतिविधि के अन्तर्गत विद्यार्थियों को बताया मताधिकार का महत्व

विद्यार्थियों ने बिना प्रलोभन उपयुक्त उम्मीदवार चुनने की ली शपथ

फगवाड़ा ( डॉ रमन / हरदयाल सिंह संधू ) श्री महावीर जैन माडल सी.सै. स्कूल होशियारपुर रोड फगवाड़ा के प्रांगण में स्वीप गतिविधि के अन्तर्गत लोकसभा चुनाव 2024 के उपलक्ष्य में एक विशेष जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं को मताधिकार के महत्व के बारे में जागरुक करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में बिना किसी दबाव अथवा लालच के अपनी मनपसंद के उम्मीदवार को वोट देने हेतु प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों ने भी चुनाव का पर्व, देश का गर्व नारे को सत्य चरितार्थ करते हुए चुनाव के प्रचार एवं प्रसार में अपनी भागीदारी को सुनिश्चित बनाया। इस दौरान स्वीप गतिविधि इंचार्ज राजेश भनोट ने एस.डी.एम. कम चुनाव अधिकारी जशनजीत सिंह के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए नोडल अफसर सर्बतेज सिंह एवं नीलम शर्मा के साथ विद्यार्थी वर्ग को लोकतंत्र की नींव मजबूत करने में चुनाव का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि देश का युवा अपने मताधिकार का सार्थक उपयोग करते हुए इस देश के जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाता है। उन्होंने हाल ही में 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को जल्दी से जल्दी अपना नाम मतदाता के रूप में पंजीकृत करवाने की अपील भी की। विद्यार्थियों ने शपथ ली कि वे अपने मताधिकार का सद्उपयोग करेंगे और देश के स्वर्णिम भविष्य के लिये बिना किसी प्रलोभन सही एवं उपयुक्त प्रत्याशी को ही अपना मतदान करेंगे

41 Views