फेसबुक इंस्टा तथा यूट्यूब आदि ऐप भारत सहित दुनिया के कई देशों में ठप्प होने से लोग हुए हैरान- परेशान
फेसबुक इंस्टा तथा यूट्यूब आदि ऐप भारत सहित दुनिया के कई देशों में ठप्प होने से लोग हुए हैरान- परेशान
जालंधर( हरबीर सिंह गिल)
भारत समेत दुनिया के कई देशों में कल रात अचानक फेसबुक , इंस्टाग्राम, यूट्यूब आदि ऐप के अचानक ठप्प हो जाने से लोगों की हैरानी-परेशानी का ठिकाना नहीं रहा। अचानक इन सभी ऐप के ठप्प पड़ जाने की वजह से सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को अपने बहुत से काम करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया नेटवर्क पर होने वाली तकनीकी खराबियों पर नजर रखने वाले मंच डाउन डिटेक्टर के मुताबिक इन सभी ऐप में भारतीय समय के अनुसार लगभग रात 9:00 के आसपास यह व्यवधान उत्पन्न हुआ। बहरहाल इन सभी ऐप के पुनः ठीक होने और पहले की तरह काम करने की वजह से लोगों ने राहत की सांस ली है।
54 Views

