लुटेरे समझ कर पब्लिक द्वारा बूटा पिंड में दो युवकों की हुई जमकर पिटाई।

लुटेरे समझ कर पब्लिक द्वारा बूटा पिंड में दो युवकों की हुई जमकर पिटाई।

जालंधर (हरबीर सिंह गिल)
बीती शुक्रवार की शाम को बूटा पिंड के लोगों ने दो लोगों को चोर समझ कर उनकी जमकर पिटाई कर दी। दरअसल मनीष कुमार पुत्र बलराम के हाथ में मोबाइल देखकर स्थानीय लोगों को शंका हुई कि मनीष कुमार किसी का मोबाइल चोरी करके भागा है। इस पर स्थानीय लोगों ने मनीष और उसके साथी की जमकर पिटाई कर दी। और उन दोनों को अपने कब्जे में रखते हुए भार्गो कैंप पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सारी स्थिति का जायजा लेने के बाद पाया कि मनीष के पास जो मोबाइल था वह किसी और का नहीं बल्कि उसकी अपनी ही मां का था।मनीष के बारे में छानबीन से पता चला कि दरअसल वह एक नशेड़ी इंसान है,और वह अपनी नशा पूर्ति के लिए अपनी मां का ही मोबाइल चोरी करके लाया था ,और उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में था। पता चला कि उन युवकों के खिलाफ पहले भी चोरी का मामला दर्ज हो चुका है। थाना भार्गव कैंप के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरमुख सिंह को सूचना मिली कि बूटा पिंड के नजदीक दो युवक फोन चोरी की घटना को अंजाम देकर भागे हैं।मौके पर पहुंच कर पुलिस विभाग ने सारी स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों द्वारा पिटाई किए जाने की वजह से घायल हो चुके दोनों युवकों को पुलिस ने मेडिकल के लिए उन्हें अस्पताल भेज दिया।

80 Views