भगवंत मान सरकार द्वारा मृतक किसान शुभकरण के परिवार को एक करोड़ की सहायता देने का ऐलान।

भगवंत मान सरकार द्वारा मृतक किसान शुभकरण के परिवार को एक करोड़ की सहायता देने का ऐलान।

जालंधर( हरबीर सिंह गिल) बठिंडा के युवा किसान शुभकरण के परिवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने का ऐलान किया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुभकरण की बहन को सरकारी नौकरी देने की भी घोषणा की है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि सरकार हर प्रकार से पूरी तरह से शुभकरण के परिवार के साथ है। किसान मोर्चा के नेता जगजीत सिंह डालो वालों ने कहा कि जब तक शुभकरण की मौत के जिम्मेदार हरियाणा के अधिकारियों तथा गृह मंत्री पर ऐफ आइ आर नहीं होगी तब तक शुभकरण का पोस्टमार्टम नहीं करेंगे। शुभकरण के पिता श्री चरणजीत जी ने कहा कि मोर्चा जो भी निर्णय लेगा वह स्वीकार होगा पधेर ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद ही शुभकरण का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अभी पंजाब सरकार उन पांच किसानो की भी जानकारी नहीं दे पाई है जिन्हें हरियाणा पुलिस ने उठाया है। डलेवाल ने कहा कि हरियाणा के अफसर व गृह मंत्री पर एफआईआर दर्ज की जाए । मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आश्वासन दिया कि इस दुख की घड़ी में उनकी सरकार शुभकरण के साथ है। उन्होंने कहा कि इस तरह के अपराध करने वालों के साथ किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बढ़ती जाएगी। उन्होंने कहा कि हत्यारे को सलाखों के पीछे भेज कर ही दम लेंगे ।भारतीय संविधान देश के सभी नागरिको को लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात को कहने और अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने का भी अधिकार देता है। शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात को कहने वाले किसी भी व्यक्ति की हत्या कर देना निश्चित रूप से लोकतंत्र की हत्या ही कहा जाएगा। टोटल इंडिया न्यूज़ चैनल प्रशासन के इस प्रकार के अमानवीय कृत की घोर निंदा करता है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की प्रशासन से मांग करता है ताकि भविष्य में इस प्रकार की होने वाली किसी भी अप्रिय और अमानवीय घटना को रोका जा सके।

68 Views