जालंधरः धड़ल्ले से चल रहा स्पा और मसाज पार्लरों के नाम पर देह व्यापार, नहीं हो रही कोई कार्रवाई

जालंधर (हरबीर सिंह गिल) समाज सुधार का दम भरने वाली पुलिस अब समाज को अनैतिकता के दलदल में धकेलती दिखाई दे रही है । शहर के कई क्षेत्रों में स्पा सेंट्रो और मसाज पार्लरों की आड़ में चल रहे देह व्यापार में आई बढ़ोतरी समाज के स्तर को गिराने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है । जालंधर शहर की कमान एक तेज तर्रार माने जाने वाले पुलिस कमिश्नर श्री स्वप्न शर्मा जी को सौंपी गई है फिर भी अनैतिकता का ग्राफ निरंतर ऊपर की ओर जाता दिखाई पड़ रहा है ।पुलिस विभाग पार्लरों की आड़ में बढ़ते देह व्यापार को रोक पाने में पूरी तरह से विफल दिखाई दे रहा है । यह बातें शिवसेना बालासाहेब ठाकरे शिंदे ग्रुप के रॉबिन खन्ना ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही । अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि कुछ ही समय पूर्व इन स्पा सेंटरो की आड़ में चल रहे देह व्यापार को बंद करने संबंधी आदेश पुलिस कमिश्नर द्वारा जारी किए गए थे लेकिन हैरानी जनक बात यह है कि यह देह व्यापार वाले सेंटर किन नेताओं और अधिकारियों की मिली भगत से दोबारा खुल गए। उन्होंने बताया कि जालंधर के कई इलाकों में इस समय बैंकॉक थाईलैंड जैसी स्पा सैंटरो की बाढ़ सी आ गई है। प्रभावित इलाकों में मॉडल टाउन अर्बन स्टेट छोटी बारादरी सूर्या एनक्लेव रामा मंडी 66 फुटो रोड आदि जैसे इलाकों में यह देह व्यापार का धंधा तेजी से फल फूल रहा है हैरानी जनक बात यह है कि इस मामले में पुलिस विभाग निष्क्रिय क्यों दिखाई दे रहा है ? यह आशंका जताई जा रही है कि पुलिस विभाग की मदद के बिना जालंधर जैसे क्षेत्र में इस प्रकार का अनैतिक कार्य तो संभव ही नहीं है। शिवसेना नेता रॉबिन खन्ना ने कहा कि देश के कई राज्यों से गरीब तबके की मजबूर लड़कियों को इन स्पा सेंटरो में रोजगार देने के नाम पर जबरन इस प्रकार के अनैतिक कार्य में धकेला जा रहा है । इन स्पा सेंटरो की आड़ में चल रहे देह व्यापार में कथित तौर पर पुलिस विभाग की छत्रछाया होने की आशंका जताई गई है ।शिवसेना नेता रॉबिन खन्ना द्वारा इस बात पर भी सवाल उठाए गए कि पुलिस विभाग के अलावा और कौन से लोग हैं जो इस प्रकार के देह व्यापार जैसे अनैतिक कार्य को संरक्षण दे रहे हैं । उन्होंने कहा कि इस संबंध में शीघ्रति शीघ्र जांच पड़ताल होनी चाहिए जिससे इस प्रकार के घिनौने और अनैतिकता के इस खेल को पूरी तरह से समाप्त किया जा सके ।

654 Views