करतारपुर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा

करतारपुर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा

करतारपुर 🙁दिनेश कुमार)करतारपुर में श्री राम लीला कमेटी की तरफ से दशहरा पर्व धुमधाम के साथ मनाया गया जिसके मुख्य मेहमान कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह थे जिन्होंने सभी को दशहरा पर्व की बधाई दी तथा प्रबंधक कमेटी ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया कथा प्रबंधक कमेटी को 2 लाख रुपये देने की घोषणा की तथा श्री रामलीला कमेटी को रामलीला करने हेतु भूमि देने के भी बात कही |
सर्वप्रथम श्री रामलीला कमेटी द्वारा डी ए वी प्राइमरी स्कूल से शोभा यात्रा निकाली गई और बड़े तालाब पर पहुंची वहां पर श्री राम चंद्र एवं लक्ष्मण द्वारा रावण मेघनाथ कुंभकरण का वध किया गया बाद में श्री राम एवं लक्ष्मण द्वारा रावण,कुंभकरण, मेघनाथ के पुतलों को अग्नि भेंट की बहुत सारा पंडाल जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा । दशहरा देखने के लिए बड़े तालाब पर सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद थे इस मौके पर नरेश अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, प्रिंस अरोड़ा ,मनजीत सिंह ,अमित शर्मा ,सुधीर वालिया, वरुण बाबा ,जसविंदर बबला ,अवध शर्मा ,पार्षद राजविंदर कौर, पार्षद अमरजीत कौर ,पार्षद तेजपाल सिंह तेजी, गुरदीप सिंह मिंटू ,सुमेश सोंधी, बलबीर सोंधी, के अलावा सैकड़ो लोग मौजूद थे

477 Views