टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर, भारत-पाक मैच के लिए अहमदाबाद पहुंचा खूंखार बैटर,

टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर, भारत-पाक मैच के लिए अहमदाबाद पहुंचा खूंखार बैटर,
तलवंडी साबो (गुरप्रीत सिंह)दिल्ली. भारतीय टीम के ओपनर शुभमन गिल विश्व कप में होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले अहमदाबाद पहुंच गए हैं. उनकी तबियत अब पहले के मुकाबले ठीक लग रही है. गिल भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेल पाए थे. लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि वह पाकिस्तान के खिलाफ नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में जरूर खेलते हुए दिखाई देंगे. गिल ने प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है. जिसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई.एक क्रिकेट फैन ने शुभमन गिल की प्रैक्टिस करते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की. इसमें गिल आगामी मैचों के लिए खुद को तैयार करते हुए नजर आ रहे हैं. बेशक यह टीम इंडिया के लिए एक अच्छी खबर है. पोस्ट पर गिल के फैंस के भी रिएक्शंस आ रहे हैं. जिसमें फैंस कामना कर रहे हैं कि गिल ठीक हो और वर्ल्ड कप के सभी मैच खेलें. हालांकि, इसका फैसला मेडिकल टीम की रिपोर्ट के बाद ही होगा. बीमार होने के कारण उन्हें एक दिन चेन्नई के अस्पताल में भी रहना पड़ा था

372 Views