सुशील रिंकू ने डेरा बाबा मुराद शाह में लगवाई हाजिरी

सुशील रिंकू ने डेरा बाबा मुराद शाह में लगवाई हाजिरी

कहा डेरे में आकर उन्हें हमेशा ही रूहानी सुकून मिलता है

जालंधर, (वरिंदर सिंह )26 सितम्बर

जालंधर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने आज नकोदर स्थित डेरा बाबा मुराद शाह में साई गुलाम शाह जी के जन्म दिवस के अवसर पर हाजिरी लगवाई और श्रद्धालुओं के बीच बैठकर मेले में हिस्सा लिया। इस दौरान बाबा मुराद शाह ट्रस्ट के चेयरमैन व पंजाबी गायक गुरदास मान से भी मुलाकात की।

लोकसभा सदस्य ने आगे कहा कि वह पिछले कई सालों से यहां आ रहे हैं और यहां आकर उन्हें एक अलग ही रूहानी सुकून का एहसास होता है। उन्होंने कहा कि डेरा बाबा मुराद शाह की महिमा सिर्फ पंजाब तक ही सीमित नहीं बल्कि देश-विदेश से बड़ी तादाद में लोग इस मेले में हाजिरी लगवाने के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि हजारों लोग बाबा मुराद शाह का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए रोजाना यहां आते हैं और डेरा प्रबंधन की तरफ से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर तरह का प्रबंध किया गया है जोकि काफी सराहनीय कार्य है।

उन्होंने पंजाबी गायक गुरदास मान की डेरे के प्रति श्रद्धा व समर्पण भावना की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी मिसाल बहुत कम मिलती हैं जहां इस तरह की सेवा भावना का प्रदर्शन देखने को मिलता है।

62 Views