विश्वकर्मा मार्केट की महिलाओं ने सज धज कर हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया तीज का त्यौहार करतारपुर

विश्वकर्मा मार्केट की महिलाओं ने सज धज कर हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया तीज का त्यौहार करतारपुर, अगस्त: ( दिनेश कुमार)

तीज का त्योहार सावन महीने में महिलाओं द्वारा बड़ी ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ हर वर्ष मनाया जाता है भारतीय और पंजाब की संस्कृति में इसकी बहुत ही अपनी महत्वता है विश्वकर्मा मार्केट की महिलाओं द्वारा तीज का पावन त्यौहार कमेटी बाजार में स्थित विश्वकर्मा भवन में बड़ी ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ बलजीत कौर ,पार्षद मनजिंदर कौर, हरबंस कौर की देखरेख में मनाया गया विश्वकर्मा भवन में महिलाओं ने तीज एवं पंजाबी लोकगीतों पर खूब डांस किया ,तीज के कार्यक्रम में महिलाओं ने गिद्दा बोलियां पेश कर पंजाब की संस्कृति की झलक पेश की | महिलाओं ने सोलह सिंगार कर इस कार्यक्रम की रोनक को बढ़ाया , इस अवसर पर तीज का केक भी काटा गया, महिलाओं के लिए खानपान का भी पूरा प्रबंध किया गया था| इस मौके पर पार्षद मनजिंदर कौर ,बलजीत कौर ने आई हुई सभी महिलाओं लड़कियों को इस पावन त्यौहार की बधाई दी व ने कहा कि हमें अपनी विरासत व्यस्त संस्कृति को कभी भी भूलना नहीं चाहिए सभी त्यौहार हमें मिलजुल कर मनाने चाहिए|

280 Views