प्राचीन शिव मंदिर में गणेश वंदना के साथ मासिक संकीर्तन का हुआ आगाज
प्राचीन शिव मंदिर में गणेश वंदना के साथ मासिक संकीर्तन का हुआ आगाज
करतारपुर (दिनेश कुमार)
आज रविवार को प्राचीन शिव मंदिर मोहल्ला सेखड़िया करतारपुर में प्राचीन शिव शंकर धर्मशाला कमेटी एवं समूह महिलाओं द्वारा मासिक 16 वे संकीर्तन का आयोजन किया गया |
सर्वप्रथम पंडित उमा शंकर द्वारा आरती पूजन का ज्योति प्रज्वलित करवाई गई ज्योति को मोहल्ले निवासी बिंदर ,पूजा , सरिता वर्मा, कमलजीत द्वारा संयुक्त रूप से जलाई गई जबकि समापन एवं आरती के समय रमेश रानी जी द्वारा ज्योति प्रज्वलित की गई |
इस कार्यक्रम दौरान श्री गणेश वंदना के साथ संकीर्तन का आगाज किया गया उसके उपरांत रमेश रानी, बीना रानी, ज्योति एवं पवन सेखड़ी द्वारा भजन गाकर बैठक श्रद्धालुओं को झूमने को मजबूर कर दिया शाम 6:30 बजे आरती पूजन कर भोग डाला गया |
इस अवसर पर प्रधान दीपक कुमार, युवा प्रधान नवदीप सेखड़ी, वंश ,लव, उज्जवल, कृष्णा, सक्षम, संयम, डेविड, के इलावा महिलाओं में मीना सेखड़ी ,ज्योति, बिंदर ,कमलजीत ,पूजा मधु, सीमा ,अंजू, जसमीत, बीना रानी, रिंपी, गीता रानी, के अलावा दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी

