शिव सेना अखंड भारत ने पश्चिमी बंगाल में महिलाओं को निर्वस्त्र कर मारपीट करने की निंदा की

शिव सेना अखंड भारत ने पश्चिमी बंगाल में महिलाओं को निर्वस्त्र कर मारपीट करने की निंदा की

पश्चिमी बंगाल सरकार को तत्काल बर्खास्त करने के साथ ही दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए- मेहता

फगवाड़ा

पश्चिमी बंगाल के मालदा में महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़कों पर घुमाने तथा मारपीट करने की घटना की शिवसेना अखंड भारत ने सख्त शब्दों में निंदा करते हुए ममता बनर्जी सरकार को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की है। शिव सेना अखंड भारत ने उक्त मांग राष्ट्रीय प्रधान अजय मेहता की फिलौर में हुई बैठक के दौरान की। बैठक को संबोधित करते हुए मेहता ने कहा कि मालदा में पहले महिलाओं को निर्वस्त्र किया गया और फिर उन्हें सड़कों पर मारपीट करते हुए घुमाया गया। इस बेहद शर्मनाक घटना का वीडियो प्रसारित होने के बाद भी ना तो ममता बनर्जी ने कोई कार्रवाई की और न ही पुलिस हरकत में आई। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से भी अपील की कि जैसे मणिपुर की घटना का उन्होंने स्वतः संज्ञान लेते हुए सरकार को दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई के आदेश दिए उसी तर्ज पर पश्चिमी बंगाल की ममता बनर्जी सरकार को भी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दे। बैठक में उपस्थित सभी शिव सैनिकों ने भारत की महामहिम राष्ट्रपति से मांग की है कि पश्चिमी बंगाल की ममता बनर्जी सरकार को तुरंत बर्खास्त करें और कड़ी कानूनी कार्रवाई कर दोषियों को फांसी की सजा दिलवाएं ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह का जघन्य अपराध करने की हिम्मत न कर सके। इस मौके पर पंजाब प्रभारी हरजिंदर बिल्ला, पंजाब प्रधान चंद्र प्रकाश चांद, पंजाब महासचिव सर्वजीत राय, पंजाब संगठन मंत्री गौरव कौड़ा, गुरिंदर सिद्धू, प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल रल्ल, मनोज सोनी, अतुल जोशी, जिला चेयरमैन मनजीत ठाकुर, जिला चेयरमैन जालंधर देहाती गुरदीप बिट्टू, गुरमिंदर राजा, अमरजीत कोटरानी, जसप्रीत जस्सा आदि ने भी पश्चिमी बंगाल के मालदा में महिलाओं के साथ हुए जघन्य अपराध की कड़ी निंदा की और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग के साथ साथ ममता बनर्जी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। इस मौके पर शिव सेना अखंड भारत के कई सदस्य उपस्थित थे।

 

90 Views