श्री गौरीशंकर ज्योतिष केंद्र द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव 3 जुलाई को
श्री गौरीशंकर ज्योतिष केंद्र द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव 3 जुलाई को
करतारपुर, 30 जून:(दिनेश कुमार )श्री गौरी शंकर ज्योतिष केंद्र , भुलथ रोड ,करतारपुर की तरफ से श्री गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व बड़ी ही धूमधाम एवं श्रद्धा पूर्वक मनाया जा रहा है| इस संबंध में प्रवीण धीमान व सेवादारों ने बताया कि गौरीशंकर ज्योतिष केंद्र भुलथ रोड पर 2 जुलाई दिन रविवार को श्रीरामचरितमानस रामायण पाठ रखा जाएगा जिसका भोग 3 जुलाई दिन सोमवार को डाला जाएगा उसके पश्चात हवन यज्ञ का आयोजन होगा और दोपहर को विशाल लंगर का आयोजन श्रद्धालुओं के लिए किया जाएगा उन्होंने सभी शहर के गणमान्य धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों से विनय कि इस कार्यक्रम में सपरिवार पहुंचकर प्रभु श्री राम जी का आशीर्वाद प्राप्त करें| इस मौके पर प्रवीण धीमान, राजन शर्मा, सोनू संगर, प्रदीप कुमार, हनी भारतवाज, नागिंदर संधू, हरजीत सिंह, दिलप्रीत भूल्लर, गुरदेव सिंह, रोमन संगर, रेशम सिंह सहित अन्य मौजूद थे|
–श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव के बारे में जानकारी देते हुए श्री गौरीशंकर ज्योतिष केंद्र के परवीन धीमान साथ में है अन्य सेवादार

