Jammu Kashmir: बांडीपोरा में LeT के 6 ओवरग्राउंड वर्कर गिरफ्तार, गोला-बारूद बरामद
जम्मू – पुलिस और सुरक्षाबलों के हाथों आज एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बांडीपोर में लश्कर के छह ओवरग्राउंड वर्कर को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से दो हथगोले, दो डेेटोनेटर, एसाल्ट राइफल के 15 कारतूस और दो मैट्रिक्स शीट भी मिली है। उनकी पहचान मुजफ्फर माेहिउददीन लोन, मोहम्मद अमीन लोन, रिजवान कादिर लोन, इम्तियाज अहमद लोन, जावेद अहमद लोन और मोहम्मद सलीम खान के रुप मेें हुर्ह है। अन्य विवरण प्रतीक्षारत हैं।
ससे पहले आज सुरक्षाबलों ने उत्तरी कश्मीर के बांडीपोरा जिला के नागमार्ग के जंगलों में तलाशी अभियान चलाते हुए आतंकियों की एक पनाहगाह का भंडाफोड़ किया है। आतंकियों के इस ठिकाने से 19 यूबीजीएल राउंड, दो चीन निर्मित ग्रेनेड और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है।
135 Views

