विश्वकर्मा मंदिर में मनाई होम्योपैथी के जनक डा. सैमुअल हैनिसन का 269वीं जयंती

विश्वकर्मा मंदिर में मनाई होम्योपैथी के जनक डा. सैमुअल हैनिसन का 269वीं जयंती

फगवाड़ा ( डॉ रमन हरदयाल सिंह संधू ) शिरोमणि श्री विश्वकर्मा मंदिर बंगा रोड फगवाड़ा में होम्योपैथी के जनक डा. सैमुअल हैनिमैन का 269वां जन्मदिन रायल सोसाइटी ऑफ होम्योपैथ्स रजि. फगवाड़ा की तरफ से मनाया गया। सोसायटी के प्रधान डा. निरंजन दास जसवाल ने डा. सैमुअल की तस्वीर पर पुष्पांजलि भेंट करने के पश्चात उपस्थितों को संबोधित करते हुए बताया कि होम्योपैथी से आम तौर पर एक या दो दिन में दवा का असर दिखाई देने लगता है लेकिन पुराने व गंभीर रोगों जैसे-लिवर, किडनी, आंत, गठिया इत्यादि रोगों में दवा का असर दिखाई देने में 8 से 10 महीने का समय लग सकता है। उन्होंने कहा कि होम्योपैथी एक विश्वसीनय ईलाज पद्धति है जिसमें बहुत पैसे खर्च होते हैं। संगठन की महासचिव डा. तानिया शर्मा ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य होम्योपैथी के बारे में जागरूकता पैदा करना और इसके उपयोग को प्रोत्साहित करना है। समागम के अंत में श्री विश्वकर्मा धीमान सभा रजि. फगवाड़ा के अध्यक्ष बलवंत राय धीमान ने डा. जसवाल एवं डा. तानिया को सम्मान चिन्ह भेंट करते हुए उनका आभार प्रकट किया। इस अवसर पर श्री विश्वकर्मा धीमान सभा एवं श्री विश्वकर्मा चैरीटेबल ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित थे

50 Views