जिला प्रोग्राम अधिकारी मनजिंदर सिंह तथा जालंधर अर्बन सीडीपीओ मिस नीलम सूर ने गर्भवती महिलाओं के सही पोषण पर प्रकाश डाला।

जिला प्रोग्राम अधिकारी मनजिंदर सिंह तथा जालंधर अर्बन सीडीपीओ मिस नीलम सूर ने गर्भवती महिलाओं के सही पोषण पर प्रकाश डाला।

जालंधर (हरबीर सिंह गिल)
आबादपुरा के आंगनवाड़ी सेंटर तिलक नगर दो में पोषण सत्र 2024 का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला आयोजन अधिकारी मनजिंदर सिंह जी के दिशा निर्देशानुसार जालंधर अर्बन की सीडीपीओ मिस नीलम की अगुवाई में संपन्न हुआ। सर्कल सुपरवाइजर रमनजीत कौर भी इस मौके पर मौजूद थी। इस आयोजन के मौके पर गर्भवती महिलाओं को पोष्टिक तथा संतुलित आहार ग्रहण करने की जरूरत पर प्रकाश डाला गया। सामाजिक कार्यकर्ता अजय बब्बर ने बच्चों में होने वाली गंभीर बीमारियों से बचाव के बारे में अपने विचार साझा किए । डॉ देव ने नेशनल बर्थ डिफेक्ट के बारे में अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर आरबीएस मोबाइल टीम द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य से संबंधित जांच भी की गई।

95 Views