जालंधर के प्रताप पुरा क्षेत्र के निकट तीन अफीम तस्कर आधा किलो अफीम के साथ गिरफ्तार

जालंधर के प्रताप पुरा क्षेत्र के निकट तीन अफीम तस्कर आधा किलो अफीम के साथ गिरफ्तार

जालंधर (हरबीर सिंह गिल )
जालंधर स्थित प्रताप पुरा क्षेत्र के निकट कमिश्नरेट पुलिस के थाना सदर को आधा किलो अफीम के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई। थाना सदर में इन आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रताप पुरा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर विक्टर मशीह ने जानकारी के दौरान बताया कि उन्हें गुप्त सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई की तीन अफीम तस्कर ऑटो कार में सवार होकर किसी को अफीम की सप्लाई देने जा रहे हैं। सूचना पाकर पुलिस दल सक्रिय हो गया, और नाकाबंदी करके तस्करों की ‌अल्टो कार रोकी तो कार की डैशबोर्ड में पुलिस को लगभग आधा किलो अफीम की खेप प्राप्त हुई।आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। तस्करों को कोर्ट में पेश करके पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर ले लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गुरमुख सिंह निवासी गांव पासल नूर महल, कुलदीप कुमार निवासी कीर्ति नगर, और इंद्रजीत सिंह निवासी फगवाड़ा के रूप में की गई है ।पुलिस मामले की तहकीकात में लगी हुई है।

77 Views