अरोड़ वंश अरोड़ा खत्री महासभा ने जरूरतमंद लड़की को विवाह के लिए दिया सामान
अरोड़ वंश अरोड़ा खत्री महासभा ने जरूरतमंद लड़की को विवाह के लिए दिया सामान
“कन्या दान, महाकल्याण” : रमन नेहरा
फगवाड़ा (डॉ रमन / हरदयाल सिंह ) अरोड़ वंश अरोड़ा खत्री महासभा पंजाब के फगवाड़ा यूनिट की ओर से प्रधान रमन नेहरा की अध्यक्षता में एक जरूरतमंद लड़की को शादी का सामान व नगद राशि भेंट की गई। इस मौके पर यूनिट अध्यक्ष रमन नेहरा ने बताया कि उनकी संस्था की ओर से समय समय पर जरूरतमंदों की सहायता की जाती है जिसमें जरूरतमंद विद्यार्थियों की फीस देना, जरूरतमंद मरीजों का इलाज करवाना, जरूरतमंद विधवाओं को राशन देना तथा जरूरतमंद कन्याओं की शादी करवाना प्रमुख रूप से शामिल है। उन्होंने कहा कि पुराणों में भी कहा गया है “कन्या दान, महाकल्याण”। उसी के अनुसार इस जरूरतमंद कन्या की शादी के लिए सहायता की गई है क्योंकि इस कन्या के पिता का देहांत हो चुका है और इसकी माता मेहनत करके अपने परिवार का गुजारा कर रही है। इस मौके पर कन्या को सूट, साड़ियां, बर्तन तथा अन्य जरूरत का सामान दिया गया तथा नगद राशि भी सहायता स्वरूप भेंट की गई। उन्होंने बताया कि इसमें मोहिंदर सेठी, बलविंदर ठाकुर, राजिंदर साहनी, मदन मोहन खट्टर, मुकेश डांग ने भरपूर सहयोग दिया जबकि मुनीष सिंगला रौकी ने बारात के खानपान का सारा खर्च वहन किया। इस मौके पर राजीव ओहरी, परमिंदर सिंह पम्मी तथा गुलशन मनचंदा भी उपस्थित थे

