महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन आज
महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन आज
भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लें श्रद्धालु : करवल/गुप्ता
फगवाड़ा (डॉ रमन / हरदयाल सिंह संधू ) महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में हर साल की तरह फगवाड़ा में विशाल एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन 6 फरवरी दिन बुधवार को श्री ठाकुरद्वारा प्राचीन शिव मंदिर सराय रोड से किया जा रहा है। विस्तृत जानकारी देते हुए शोभायात्रा के आयोजक इन्द्रजीत करवल, विनोद गुप्ता, दिनेश बांसल, विनय कश्यप एवं अमन काला ने बताया कि शोभायात्रा दोपहर ठीक 2 बजे प्रारंभ होगी। शोभायात्रा की रवानगी से पहले समाज सेवक मुकन्द लाल अग्रवाल ज्योति प्रचंड करेंगे। ध्वजारोहण की रस्म राजकुमार गुप्ता गोराया वाले जबकि शोभायात्रा का शुभारंभ समाज सेवक गौरव दुग्गल करवायेंगे। यह शोभायात्रा सराए रोड, सिनेमा रोड, नाईयों वाला चौक, रेलवे रोड, बंगा रोड, गोल चौक, सैंट्रल टाऊन, मंडी रोड, गांधी चौक से होकर वापसी गऊशाला रोड के रास्ते शाम को वापिस मंदिर परिसर में समाप्त होगी। शोभायात्रा में भगवान शिव परिवार से संबंधित भव्य झाकियां विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेंगी। करवल एवं गुप्ता ने बताया कि इस शोभायात्रा के स्वागत में भांति प्रकार के स्वादिष्ट लंगर भी धार्मिक, समाजिक संगठनों तथा मार्किट कमेटियों की तरफ से लगाये जायेंगे। यात्रा की समाप्ति पर सहयोगियों को समाज सेवक कमल अरोड़ा अपने कर कमलों से समृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करेंगे। जिसके बाद 8 मार्च दिन बृहस्पतिवार को धूमधाम के साथ महाशिवरात्रि पर्व मनाया जायेगा। उन्होंने समूह फगवाड़ा वासियों से इस शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने की पुरजोर अपील भी की। इन्द्रजीत करवल ने एक बार फिर स्थानीय प्रशासन से पुरजोर मांग कर कहा कि शोभायात्रा के दौरान सारे रूट पर धर्म प्रेमी जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए शराब और मीट की दुकानों को बंद रखा जाये

