पान की दुकान चलाने वाले विनोद कुमार तथा उनके पारिवारिक सदस्यों पर जान लेवा हमला
पान की दुकान चलाने वाले विनोद कुमार तथा उनके पारिवारिक सदस्यों पर जान लेवा हमला
।
जालंधर (हरबीर सिंह गिल) रविवार की रात जालंधर बस स्टैंड के पास पान की दुकान चलाने वाले विनोद कुमार और उसके पारिवारिक सदस्यों पर नशे में धुत हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया । पान की दुकान चलाने वाले दुकानदार विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वह हमेशा की तरह देर रात अपनी दुकान पर मौजूद था। देर रात को उसकी दुकान पर ऑटो चालक एक व्यक्ति ने आकर पीड़ित विनोद कुमार से सिगरेट की मांग की, इसके थोड़ी देर बाद उस ऑटो चालक ने विनोद कुमार को कुछ अनाप-शनाप गालियां देनी शुरू कर दी। विरोध करने पर ऑटो चालक ने अपने कुछ साथियों को वहां बुला लिया और विनोद कुमार पर हमला कर दिया। विनोद कुमार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार घटना की सूचना पाकर जब विनोद कुमार का भाई अपने बेटे के साथ दुकान पर पहुंचा, तो हमलावरों ने उन लोगों पर भी जानलेवा हमला कर दिया, और थोड़ी देर में वहां से फरार हो गए ।घायलों को देर रात जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित विनोद कुमार ने हमला करने वाले एक आरोपी की पहचान कर ली और उसका नाम रोहित बताया है। घटना की सूचना थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस को मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी तथा अन्य स्रोतों के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है।

