आम आदमी पार्टी के दो साल के कार्यकाल में पंजाब का बेड़ा गर्क हो गया-लोकेश बाली
आम आदमी पार्टी के दो साल के कार्यकाल में पंजाब का बेड़ा गर्क हो गया-लोकेश बाली
पंजाब को रंगला पंजाब बनाने का वादा करने वाली आप सरकार ने बनाया उड़ता पंजाब,यूथ भाजपा
फगवाड़ा()पंजाब को रंगला पंजाब बनाने का वादा करने वाली आम आदमी पार्टी की ने पंजाब को डर के माहौल वाला पंजाब बना दिया है।यह बातें भाजपा युवा मोर्चा के जिला महासचिव लोकेश बाली ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।उन्होंने कहा कि पंजाब की बिगड़ी कानून-व्यवस्था के कारण यहां कोई भी स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है।उन्होंने कहा कि पंजाब की हालत बिहार से भी ज्यादा बिगड़ गई है।यहां रोज कत्ल और अपहरण होते हैं तथा लोगो को फिरौती के लिए फोन आते हैं।लोकेश बाली ने कहा कि आम आदमी पार्टी के दो साल के कार्यकाल में पंजाब का बेड़ा गर्क हो गया है।आज हर चौक, हर गली में कत्ल होते हैं।क्या यह काम बोलता है?आज महिलाओं का घर से बाहर किसी काम से जाना तो दूर,घर के बाहर खड़ी माताओं-बहनों से लुटेरे पर्स और बालियां छीनकर ले जाते हैं।उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव में आप के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की जनता से वादा किया था कि राज्य में आप की सरकार बनने पर तीन सप्ताह में नशे का खात्मा कर देंगे।जनता ने इस उम्मीद से आप को 92 सीटें दे दी।अब आप की सरकार बने दो साल हो गए,पर नशा कम तो क्या होना था, चार गुणा ज्यादा और बढ़ गया है।इस सरकार में नशा ने तो सभी रिकार्ड तोड़ दिए।आंकड़ा पंजाब में नशा से होने वाली मौतें बोल रही हैं।आप सरकार पर हमलावर होते हुए बाली ने कहा कि सरकार नशा तस्करों पर नकेल नहीं कस पाई है।प्रदेश में नशे का कारोबार बेलगाम होता जा रहा है। नशीली दवाओं के बड़े तस्करों पर पुलिस नकेल कसने की बजाय खानापूर्ति करती है।बाली ने कहा कि पुलिस नशा करने वालों को परेशान करती है लेकिन उसकी जड़ तक नहीं पहुंचती।उन्होंने कहा हर रोज पंजाब के किसी ना किसी इलाके में ड्रग के साथ नौजवानों की मौत हो रही है। केजरीवाल ने 3 महीने में नशे का खात्मा करने की बात कही थी,क्या यह काम बोलता है?आम आदमी पार्टी ने कहा था कि हमारी सरकार आने पर रेत साढ़े 5 रुपए क्यूबिक फुट मिलेगी।क्या आज लोगों तक 5 रुपए क्यूबिक फुट रेत मिल रही है?आज भ्रष्टाचार चरम पर है। कोई काम पैसा दिए बिना नहीं होता।उन्होंने कहा गैंगस्टर जेलों में बैठकर वारदातें करवा रहे हैं।जेलें तो पंजाब सरकार के अंडर हैं।जेलों में मोबाइल और ड्रग्स पकड़े जाने को आप सरकार अपनी उपलब्धि बताती है मगर मोबाइल और ड्रग्स जेलों में जा कैसे रहे हैं इस पर कोई जवाब नहीं देता है।

