प्रदीप ठाकुर भाजपा एससी मोर्चा पंजाब के यूथ कोआर्डिनेटर नियुक्त

प्रदीप ठाकुर भाजपा एससी मोर्चा पंजाब के यूथ कोआर्डिनेटर नियुक्त

पार्टी की मजबूती और आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पूरी मेहनत और ईमानदारी से करूंगा कार्य-प्रदीप ठाकुर

कपूरथला()लोकसभा चुनावो से पहले भाजपा खुद को हर तरफ से मजबूत करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतिओ को जन-जन तक पहुंचा कर लोगो को पार्टी में शामिल करने और अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए पुरे उत्साह से कार्य कर रही है।इस कड़ी में रविवार को भाजपा अनसूचित जाती मोर्चा के प्रदेश प्रधान रिटायर्ड आईएएस एसआर लद्दड़ ने कांग्रेस सेवा दल के पूर्व जिला प्रधान प्रदीप ठाकुर को भाजपा एससी मोर्चा पंजाब का यूथ कोआर्डिनेटर नियुक्त किया है।उन्होंने कहा कि प्रदीप ठाकुर के लंबे राजनीतिक करियर और जनसेवा को ध्यान में रखते हुए उन्हें भाजपा एससी मोर्चा पंजाब का यूथ कोआर्डिनेटर नियुक्त किया है।उन्होंंने अपनी इस नियुक्ति पर पार्टी हाईकमान,पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान जेपी नड्डा,पंजाब प्रधान सुनील जाखड़,भाजपा अनसूचित जाती मोर्चा के प्रदेश प्रधान रिटायर्ड आईएएस एसआर लद्दड़ का आभार प्रगट करते हुए विश्वाश दिलाया कि वह पार्टी की मजबूती और आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी उमीदवारो को विजय बनाने के लिए पूरी मेहनत और ईमानदारी से कार्य करेंगे।इस अवसर एसआर लद्दड़ ने नई जिम्मेदारी संभालने वाले प्रदीप ठाकुर को बधाई देते हुए कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी और सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करने का मौका मिलने पर पूरी तनदेही से काम करें।प्रदीप ठाकुर ने कहा कि वह नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व से बहुत प्रभावित हैं।उन्होंने गरीब खासतौर से एससी वर्ग के लिए बहुत काम किया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी गरीब लोगों के आदर्श हैं।इस अवसर पर एसआर लद्दड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही हर वर्ग को सम्मान देती है।पार्टी का मूलमंत्र ही सबका साथ-सबका विकास है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल भ्रम फैल आती है और ऐसे ही ब्रह्म खबरों को हमें अपने बुद्धि विवेक के साथ उस भ्रम को फैलने से रोकना है और हर मामले की सच्चाई को अधिक से अधिक जनता के बीच में रखना ही हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य है देखा जाए तो भीमराव अंबेडकर जी ने हर सामाजिक वर्ग के उत्थान के लिए कई बड़े प्रयत्न किए लेकिन उनके इस प्रयास को कांग्रेस ने केवल छल पूर्वक उपयोग कर राजनीति की लेकिन उनकी विचारधारा और उनके प्रयास को धरातल पर उतारने का काम भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया गया देखा जाए तो भीमराव अंबेडकर जी को कभी भी भारत रत्न का खिताब कांग्रेस ने नहीं दिया और सर्वप्रथम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने भारत रत्न से उपाधि दी गई इतना ही नहीं उनकी जन्मस्थली महू को एक तीर्थ स्थल के नाम पर डेवलप कर उनके विचारों को जनता के बीच एक आदर्श रूप में प्रस्तुत किया है।भाजपा जाति भेदभाव की राजनीति का भ्रम नहीं फैलती उनके लिए सभी धर्म और जाति के लोग एक समान है हर जाति धर्म के वर्ग का सम्मान भारतीय जनता पार्टी में रखा जाता है।इस लिए आज भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई है।

42 Views