हमें बढ़-चढ़ कर रक्त दान करना चाहिए ताकि जरूरतमंदों का जीवन बचाया जा सके-मुकेश कशयप

हमें बढ़-चढ़ कर रक्त दान करना चाहिए ताकि जरूरतमंदों का जीवन बचाया जा सके-मुकेश कशयप

रक्तदान महादान की सोच के साथ शिव सेना शिंदे द्वारा विशाल रक्तदान शिविर पांच मार्च को

कपूरथला()रक्तदान ना केवल महादान,बल्कि जीवनदान भी कहलाता है और रक्तदान महादान की सोच के साथ शिव सेना बाला साहिब ठाकरे शिंदे ग्रुप द्वारा रक्तदाताओं के संयोजन में पांच मार्च को मणि महेश मंदिर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।इस सबंधी डिप्टी कमिश्नर अमित पंचाल और बजरंग दल के पूर्व प्रदेश अध्क्षय नरेश पंडित को निमंत्रण पत्र देने के उपरांत शिव सेना बाला साहिब ठाकरे शिंदे ग्रुप के जिला प्रधान मुकेश कश्यप ने बताया कि महाशिवरात्रि के सबंधं में शिव सेना बाला साहिब ठाकरे शिंदे ग्रुप द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर पांच मार्च दिन मंगलवार को मणि महेश मंदिर मॉल रोड में आयोजित किया जाएगा।शिव सेन की ओर से पहिला रक्तदान शिविर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक लगाया जायेगा।इस शिविर में बतौर मुख्यअतिथि शिव सेना बाला साहिब ठाकरे शिंदे ग्रुप के प्रदेश कार्यकारी प्रधान रोहित जोशी होंगे।शिव सेना बाला साहिब ठाकरे शिंदे ग्रुप के जिला प्रधान मुकेश कश्यप ने रक्तदान शिविर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रक्तदान करने वाले डोनरो के रजिस्ट्रेशन चालू है।तथा रक्तदान करने वालों को शिव सेना की ओर से एक एक ट्रॉफी दी जाएगी।जो भी रक्तदान करना चाहते वो अपना रजिस्ट्रेशन चार मार्च तक करवा सकते हैं।रक्त को एकत्रित करने के लिए दोआबा अहस्पताल ब्लड सेंटर नकोदर चौंक जालंधर की टीम संयुक्त रुप से शिविर में उपस्थित रहेंगी।इस अवसर पर शिव सेना बाला साहिब ठाकरे शिंदे ग्रुप के जिला प्रधान मुकेश कश्यप ने कहा कि रक्त की कमी से जूझ रहे लोगों की हर संभव मदद करनी चाहिए।क्योंकि एक व्यक्ति के एक यूनिट रक्तदान की वजह से किसी तीन व्यक्तियों की जान बचाई जा सकती है,उसे जीवन दान दिया जा सकता है।उन्होंने कहा रक्त का निर्माण मनुष्य के शरीर में ही होता है,इसलिए हमें बढ़-चढ़ कर रक्त दान करना चाहिए ताकि जरूरतमंदों का जीवन बचाया जा सके।यह डॉक्टरों का मानना है कि रक्तदान करने से मनुष्य स्वस्थ रहता है और विभिन्न प्रकार की बीमारियों से भी बचाव होता है।मनुष्य को रक्तदान करने से सामाजिक सेवा और पुण्य प्राप्ति का तो मौका मिलता ही है,साथ ही स्वस्थ रहने का भी मंत्र मिलता है।मानव सेवा के लिए रक्तदान, नेत्रदान,देहदान व आर्थिक रूप से दान करने के कार्यो में हमारी सरकारी व गैर सरकारी, सामाजिक संस्थाएं हमेशा से आगे रही हैं।कोरोना काल की बात करें तो सभी संस्थाओं ने हर जरूरतमंद की सहायता की थी।कोरोना से उबारने में इन संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति विशेषकर युवाओं को देश सेवा के प्रति हमेशा तत्पर रहना चाहिए।ऐसी सोच रखे की राष्टड्ढ्र प्रथम है स्वार्थ द्वितीय है।जात-पात से उपर उठकर देश को आगे बढ़ाना चाहिए।इस अवसर पर शिव सेना नेता नीरज शर्मा,यूथ जिला प्रधान सप्त अली,सीनियर उपप्रधान राजू डेंग,यूथ उपप्रधान रवि भरद्वाज,यूथ उपप्रधान आकाश शाह,आरएसएस के नेता सुभाष मुक्रन्दी,धर्म सभा के महासचिव विजय खोसला, बजरंग दल के जिला उपप्रधान आनंद यादव,जिला उपप्रधान मोहित जस्सल आदि उपस्थित थे।

60 Views