जनसंपर्क अभियान से पूरा किया जाएगा 400 पार का लक्ष्य-खोजेवाल
जनसंपर्क अभियान से पूरा किया जाएगा 400 पार का लक्ष्य-खोजेवाल
कहा-लाभार्थी संपर्क अभियान पंजाब में भी सार्थक साबित होगा
कपूरथला :
लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुरू किए गए लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत भाजपा जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह खोजेवाल ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के नेतृत्व में शुरू किए गया संपर्क अभियान पंजाब में भी यह सार्थक साबित होगा।इस संबंध में शनिवार को भाजपा नेताओं की एक बैठक गांव सिधवां दोना में मंडल सदर के महासचिव प्रदीप सूद के निवास स्थान में मंडल दोना के अध्यक्ष सर्बजीत सिंह दयोल की अध्यक्षता में हुई।इस बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह खोजेवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए लोगों से संपर्क करने के लिए लाभार्थी संपर्क अभियान शुरू किया है।उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भावना और प्रतिज्ञा पत्र और गारंटी पत्र के माध्यम से आश्वस्त किया जा रहा है। खोजेवाल ने दावा किया कि जनसंपर्क अभियान के माध्यम से इस बार 400 पार का लक्ष्य पूरा किया जाएगा, पंजाब में भी लाभार्थी संपर्क का बहुत लाभ मिल रहा है। जनता है यह विश्वास मिल रहा है,इस के माध्यम से पंजाब की जनता में विश्वाश पैदा हो रहा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा जो कहती है वो पूरा करती हैं।जो विपक्षी दलों के नेता पंजाब में नरेंद्र मोदी सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं,वे शुद्ध झूठ और राजनीति से प्रेरित हैं,जो काम देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाबी किसानों,दलित समुदाय और ओबीसी समुदाय के लिए किया है,उसे पंजाब के लोग कभी नहीं भूल सकते।इस मौके पर भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिंदर सिंह बलेर,जिला उपाध्यक्ष अश्वनी तुली, युवा भाजपा जिला अध्यक्ष सनी बैंस,प्रदीप सूद,मंडल दोना के महासचिव संतोख सिंह,एससी मोर्चा के प्रदेश सचिव लक्की सरपंच,डाॅ.अमरनाथ, डॉ.प्रदीप कौशल,राज कुमार, विजय कुमार,मोहन सिंह,अजीत सिंह सुन्नरवाल,मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष हरजिंदर कौर,महिला मोर्चा उपाध्यक्ष चरणजीत कौर,सुच्चा सिंह वारियांदोनों,फतेह सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

