लुधियाना के साहनेवाल में हिन्दू मंदिर में 14 मूर्तियाँ को खंडित किए की घटना निंदनीय-सन्नी बैंस

लुधियाना के साहनेवाल में हिन्दू मंदिर में 14 मूर्तियाँ को खंडित किए की घटना निंदनीय-सन्नी बैंस

कपूरथला : केंद्र सरकार देश की संस्कृति को मजबूत करने के लिए देश में धार्मिक सथानो का जीर्णोद्वार कर रही है और पंजाब में भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार में सोची समझी साजिश के तहत हिन्दू मंदिरों में बेअदबी की घटनाएं बढ़ रही।इसी साजिश के तहत राष्ट्र विरोधी तत्व पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं,और पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार कुंभकर्णी नीद में सो रही है।यह बात यूथ भाजपा के जिला प्रधान सन्नी बैंस ने शुक्रवार को पत्रकारों से विशेष बातचीत के दौरान कही।उन्होंने महा शिवरात्रि से पहले पंजाब के लुधियाना के साहनेवाल में एक हिन्दू मंदिर पर हमलाकर 14 मूर्तियाँ को खंडित किए की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार में हिन्दू समाज और हिन्दू मंदिर सुरक्षित नहीं है।उन्होंने कहा कि बेअदबी जैसे संगीन अपराध के लिए फांसी या उम्र कैद की सजा होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म की बेअदबी निंदनीय है,इस लिए बेअदबी के किसी भी मामले में उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।सन्नी बैंस ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि पंजाब की बिगड़ी कानून-व्यवस्था के कारण यहां कोई भी स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है।उन्होंने कहा कि पंजाब की हालत जंगलराज जैसी हो चुकी है।यहां रोज कत्ल और अपहरण और आए दिन बेअदबी की घटनाएं हो रही हैं तथा फिरौती के लिए लोगो को फोन आते हैं।उन्होंने कहा पंजाब में कोई सुरक्षित ही नहीं है।आम आदमी पार्टी की सरकार तो नालायकों का टोला है।न इन्हें राज करना आता है और न ही ये सीखना चाहते हैं।आज पंजाब उस स्थिति में पहुंच गया है जिसे अपने पैरों पर खड़ा करने में कई वर्ष लग जाएंगे।

42 Views