सीआईए स्टाफ पुलिस द्वारा हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
सीआईए स्टाफ पुलिस द्वारा हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
जालंधर (हरबीर सिंह गिल) रविवार देर शाम हरनाम दास पुरा के पास से जालंधर सीआईए स्टाफ पुलिस ने 50 ग्राम हेरोइन के साथ गुरप्रीत सिंह नामक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गुरप्रीत सिंह गांव शेरपुर जंडियाला गुरु अमृतसर का रहने वाला बताया गया है। बेरोजगारी का शिकार होने की वजह से गुरप्रीत सिंह ईजी मनी के चक्कर में गलत संगत में पड़ गया और ज्यादा पैसा कमाने की चाह में गलत संगत में पड़कर हेरोइन की सप्लाई अलग-अलग जगहों पर करने लगा । गुरप्रीत सिंह जंडियाला गुरु और अमृतसर से अपने किसी जानकार से हेरोइन की सप्लाई लेकर उसे आगे बेचता था, और एक ग्राम हेरोइन सप्लाई पर उसे ₹500 बचते थे। सीआईए स्टाफ प्रभारी सुरेंद्र जी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करके तीन दिन के रिमांड पर ले लिया गया है।

