खाली प्लाट में खड़े ट्रक में लगी आग

खाली प्लाट में खड़े ट्रक में लगी आग

जालंधर( हरबीर सिंह गिल) सोमवार दोपहर को बस्ती शेख कोर्ट मोहल्ला में खाली प्लाट में खड़े ट्रक में अचानक आग लग गई। तेज चल रही हवाओं की वजह से थोड़ी ही देर में आग ने भीषण रूप ले लिया । स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग का उग्र रूप देखकर इस पर काबू पाना मुश्किल होता देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। खबर मिलते ही थोड़ी ही देर में दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और अपनी पूरी कोशिश के बाद आग पर काबू पा लिया। बस्ती शेख निवासी ट्रक मालिक जसवंत सिंह ने बताया कि वहां हो रहे मेले के कारण उन्होंने ट्रक को खाली प्लाट में खड़ा किया हुआ था ।मोहल्ला निवासियों ने फोन के माध्यम से जसवंत सिंह को ट्रक में आग लगने की खबर दी। जब जसवंत सिंह वहां पहुंचे तो ट्रक बुरी तरह से जल रहा था और इलाका निवासी ट्रक पर पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन जब आग बुझाने में सफलता नहीं मिली तो स्थानी लोगों ने दमकल विभाग को सूचित किया। अपनी पूरी कोशिश के बाद दमकल विभाग ने आग बुझाने में सफलता प्राप्त कर ली।

54 Views