जालंधर में शीतल नगर के पास आज तड़के हथियारबंद बदमाश सब्जी कारोबारी के घर में घुसे।

जालंधर में शीतल नगर के पास आज तड़के हथियारबंद बदमाश सब्जी कारोबारी के घर में घुसे।

जालंधर( वरिंदर सिंह , रोबिन खन्ना ) जालंधर में शीतल नगर के पास आज तड़के हथियारबंद बदमाश सब्जी कारोबारी के घर में घुसे। आते ही बदमाशों ने परिवार को गनपॉइंट पर लेकर बंधक बना लिया। जिसके बाद लुटेरे घर से 12 लाख नकदी और 15 के गहने लूटकर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही थाना-1 पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची।

वारदात मकसूदा के शीतल नगर से सटे न्यू रसीला नगर की गली नंबर-3 में हुई है। हालांकि, अभी तक ये नहीं पता चला है कि व्यापारी ने इतने पैसे घर पर क्यों रखे गए थे।

सब्जी कारोबारी रंजीन ने पुलिस को बताया कि वह रोजाना की तरह अपने परिवार के साथ घर में मौजूद था। सोमवार तड़के नकाबपोश लुटेरे उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने आते ही पूरे परिवार को गनपॉइंट पर बंधक बना लिया। जिसके बाद आरोपियों ने घर के अंदर से करीब 12 लाख रुपए कैश और 15 लाख के गहने लूट लिए। वारदात के लिए आरोपी घर के अंदर करीब 30 मिनट तक रहे।

117 Views