कमला नेहरू कॉलेज फॉर विमेन, फगवाड़ा में‘ नेत्र जांच शिविर’ का आयोजन

कमला नेहरू कॉलेज फॉर विमेन, फगवाड़ा में‘ नेत्र जांच शिविर’ का आयोजन

फगवाड़ा ( डॉ रमन / कस्तुरी लाल ) बी.के सरदाना मेमोरियल ऑडिटोरियम में प्रिंसिपल डॉ. सविंदर पाल के कुशल मार्गदर्शन में, कमला नेहरू कॉलेज फॉर विमेन, फगवाड़ा की स्वास्थ्य जांच समिति, रेड रिबन क्लब और रोटरेक्ट क्लब ने इनर व्हील क्लब, फगवाड़ा और आई केयर हॉस्पिटल के सहयोग से एक दिवसीय मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर के दौरान ऑप्टोमेट्रिस्ट एवं मेडिकल टीम द्वारा जांच की गई। शिविर में विद्यार्थियों की आंखों की सामान्य समस्याओं, निकट एवं दूर दृष्टि की जांच की गई तथा निःशुल्क चश्मा प्रदान किया गया। डॉक्टरों ने 500 से ज्यादा विद्यार्थियों सहित 50 के करीब कॉलेज अध्यापकों की आंखों की जांच की। जरूरतमंद विद्यार्थियों को मुफ्त चश्में और आई ड्रॉप भी दिए गए। प्राचार्या डॉ. सविंदर पाल ने इस शिविर के आयोजन के लिए इनर व्हील क्लब और डॉ. राजन आई केयर हॉस्पिटल के सदस्यों का धन्यवाद किया

46 Views